CG : कपड़ा सुखाने गई नानी और नातिन की करेंट लगने से हुई मौत

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में सोमवार को करंट लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला कपड़े सुखाने तार में डाल रही थी कि अचानक वो करंट की चपेट में आई। वहीं अपनी नानी को तड़पता देख उसकी नातिन भी बचाने पहुंच गई और वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की ही मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-30 में रहने वाली उकिया बाई नेताम (45 वर्ष) रोज की तरह ही घर में लगे हुए तार में कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान उस तार के बगल में लगे मीटर तार की चपेट में आ गई। पता चला है कि मीटर का तार कटा हुआ। जिसके कारण उसमें करंट फैला हुआ था।

उकिया बाई नेताम को तड़पता देख उसकी नातिन रीता बघेल(24) भी उसे बचाने पहुंच गई, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद घरवालों ने जैसे ही दोनों की चीखने चिल्लनाने की आवज सुनी वो दौड़े-दौड़े वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को लेकर अस्पताल ले जा गया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के सुबह-सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी और तार कटा भी हुआ था। संभावना है कि इन दोनों ही वजह से तार में करंट फैला होगा। घटना के बाद से ही घर में मातम का माहौल है।

See also  छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 वीर पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित