गांधी जयंती 02 अक्टूबर को को शुष्क दिवस घोषित

JJohar36garh News|कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने गांधी जयंती 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में सभी प्रकार की मदिरा दुकान अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2(घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), एफ.एल.-3 होटल बार, एफ.एल.-4 क्लब, भंडारण भंडागार को पूर्णता बंद रखने का आदेश दिया गया है।
     संबंधित वृत्त अधिकारी, उप निरीक्षक को निर्देशित कर कहा गया है कि वे 2 अक्टूबर को अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सूचित करें कि उनके प्रभाव क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें निर्धारित समय पर बंद हो जाए। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने कहा है कि उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जावे।

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 23 फरवरी से शुरू होगा सत्र, मंतातरण विरोधी कानून और 2 लाख करोड़ के बजट पर रहेंगी निगाहें