Janjgir : नकली नोट बनाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 2018 से था फरार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में नकली नोट बनाकर खपाने वाले मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|  आरोपी 2018 से फरार था | नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया है ।

ग्राम महंत के रमेश कश्यप के द्वारा 500 व 100 रूपये के नकली नोट रखने की सूचना पर 20/01/2018 को गवाहो के साथ दबीश देकर आरोपी रमेश कश्यप को हिरासत में लेकर तलाशी लेने से 500  तथा 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए |  पूछताछ में आरोपी ने बताया की अपने साथी योगेश सिह, कृष्ण कुमार टण्डन, रंजन सिह एवं अभिनय सिह के साथ मिलकर 100 एवं 500 रूपये के लगभग 60000 रूपये नकली नोट घर मे रखे कलर प्रिंटर एवं लेपटाप से बनाया और खपाने के लिए सभी अपने पास रखे थे |

इस मामले में आरोपीगण 1. रमेश कश्यप पिता सीता राम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन महंत 2. कृष्ण कुमार टण्डन पिता बुधराम 23 सा हथनेवरा थाना चांपा 3. अभिनय सिह पिता हिरेन्द्र सिह 22 सा. कसौदी थाना जांजगीर 4. रंजन सिह पिता कान्ती सिह 20 साल वार्ड क्र 4 हथनेवरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था|  एवं आरोपी योगेश सिंह पिता कुमार सिह 32 वर्ष सा भैसमुडी थाना नवागढ जिला जांजगीर फरार था |  जिसे 12/10/2021 के दोपहर 2 बजे बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

See also  जैन मंदिर के चोर की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, एसपी व  जैन समाज ने की घोषणा

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ देवेश सिह राठौर, उपनिरीक्षक योगेश पटेल, सउनि रामदुलार साहु, आर. अर्जुन यादव, दिलीप कश्यप, रामदेव साहु, तेजप्रकाश राठौर, सायबर सेल के आरक्षक चिरंजीव कमलेश का विशेष योगदान रहा ।