कबड्डी में रेड देने गए युवक को विपक्षी टीम ने दबोचा, हुई मौत, मचा हड़कंप

JJohar36garh News|राजस्थान के टोंक (Tonk) जिले में कबड्डी मैच एक खिलाड़ी के लिए मौत का कारण बन गया (Death During Kabaddi Match). जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र के नवरंगपुरा में कबड्डी प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान रेड देने के लिए गए युवक को विपक्षी टीम ने दबोच लिया था. जब उसे छोड़ा तो हो बेसुध था, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

दरअसल पीपलू उपखंड के नवरंगपुरा में एक नवंबर से ग्रामीणों की पहल पर तीन दिवसीय युवा कबड्डी प्रतियोगिता (Youth Kabaddi Championship) की शुरूआत की गई. इसी के तहत बुधवार को फाइन मैच चाकसू और बोरखंडी कला की टीम के बीच था. रात 8 बजे मैच शुरू हुआ था. करीब 10 बजे चाकसू की टीम की ओर से बौंली तहसील रंवासा गांव निवासी दामोदर गुर्जर (21) वर्ष पुत्र गंगराज गुर्जर डाम (रेड करने ) देने गया था.

जिस पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने उसे आउट करने के मकसद से घेरकर दबोच लिया था. जिसके बाद अंपायर ने उसे आउट करार दिया. फिर खिलाड़ियों ने उसे छोड़ दिया था. लेकिन इसके बाद भी दामोदर नहीं उठा. ऐसे में वहां वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों और आयोजकों ने उठाने की कोशिश की उसके बावजूद वह उठा नहीं, वह बेसुध होकर पड़ा रहा. यह देख कर मौजूद लोगों परेशान हो गए. जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल के जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

See also  शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ी

पीपलू उपखंड के नवरंगपुरा में एक नवंबर से शुरू हुई इस कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बीसलपुर परियोजना एडीएम प्रभातीलाल जाट सहित कई अतिथियों ने किया था. वहीं इस दुखद घटना के बाद से हर कोई सकते में है. वहीं मृतक खिलाड़ी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिवाली के ठीक एक दिन पहले अपने जवान बेटे को खोने से परिवार सदमे में है.