पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, खाना परोसने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद

JJohar36garh News|कोरबा जिले में खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर रातभर उसके ही शव के पास बैठे रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में बीवी ने पति की हत्या कर दी। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की (40) और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार रात को दोनों पर घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन बाई ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।

See also  पामगढ़ : भारी मात्रा में देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, कच्ची महुआ शराब भी बरामद

बताया गया जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे। इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी। उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था। दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया। हमले में वह भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रही।

वहीं बुधवार सुबह आस-पास के लोग और मृतक के दोस्त ने इस बात की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरिन बाई से पूछताछ की तो उसने बताया साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला, शरीर पर नहीं कोई चोट