JJohar36garh News| जांजगीर जिला के बलौदा वन परिक्षेत्र के भिलाई गांव में युवकों को रेशम विभाग की नर्सरी के पास पेंगोलिन मिला है. यहां युवकों ने पेंगोलिन को पकड़ा और गांव लेकर पहुंचे. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है. गांव में पेंगोलिन को देखने ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.
दरअसल, भिलाई गांव का युवक अनुज रात्रे, रेशम विभाग की नर्सरी की ओर, दोस्तों के साथ घूमने गया था. यहां युवकों को एक अधूरे सैप्टिक टैंक में पेंगोलिन दिखा, जिसे युवकों ने पकड़ा और गांव लेकर पहुंचे. पेंगोलिन मिलने की जानकारी वन विभाग को युवकों ने दी है. फिलहाल, वन विभाग के अधिकारी, भिलाई गांव नहीं पहुंचे हैं और पेंगोलिन को युवकों ने सुरक्षित रखा हुआ है.
विलुप्त प्राय प्रजाति है पैंगोलिन
पैंगोलिन की आठ प्रजातियां दो महाद्वीपों पर पाई जाती हैं। वे कमजोर से लेकर गंभीर रूप से लुप्तप्राय तक हैं। … एशिया में पाई जाने वाली चार प्रजातियां: इंडियन पैंगोलिन (मैनिस क्रैसिकौडाटा), फिलीपीन पैंगोलिन (मैनिस क्यूलियनेंसिस), सुंडा पैंगोलिन (मैनिस जावनिका) और चीनी पैंगोलिन (मैनिस पेंटाडैक्टाइल)।