Pamgarh : शराबी पति के खिलाफ पत्नी ने थाना में की शिकायत, मामला दर्ज़

JJohar36garh News|जांजगीर जिले के पामगढ़ में आए दिन मारपीट से परेशान पत्नी ने अपने शराबी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई है| पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है|  मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
दरअसल ग्राम कुथुर निवासी लखन जाहिरे नशे में धूत होकर अपनी पत्नी किरण सहित मायके वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने थाना पहुंचा| पुलिस को लखन की बातों में संदेह हुआ तो उन्होंने मायके के पुरे सदस्य को थाना बुलवाया|  मायके वाले जब थाना पहुंचे तो सारी कहानी साफ हो गई | पत्नी किरण ने बताया की उनका विवाह 2009 में हुआ था| उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं | लखन पेशे से राज मिस्त्री का काम करता है | लेकिन वह काम पर बहुत कम ही जाता है सारा दिन शराब के नशे में धुत रहता है| शराब पिने के लिए धीरे-धीरे करके अपना पूरा घर जमीन बेच डाला है | कुथुर में रहने के लिए जरा सा भी जमीन नहीं बचा है | किरण के माता-पिता ने पामगढ़ में अपने घर के बगल में उनके लिए घर बनाया, जहां वे रहने लगे यहां भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आए दिन शराब के नशे में पत्नी की उसके माता-पिता के सामने ही मारपीट किया करता था |

See also  रायपुर : अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की बदली है दशा और दिशा - अरुण साव

19 दिसंबर को भी लखन ने उसके साथ मारपीट की। किरन ने बताया कि रविवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। कह रहा था कि चिकन बनाओ। इस पर उसने कहा कि मैं घर के सब लोग खाना खा लेंगे तो अलग से चिकन बना दूंगी। मगर ये सुनते ही उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। घर वालों ने बीच बचाव करते हुए उसे फटकार लगाई |  इससे नाराज पति शराब के नशे में धूत होकर थाना पहुंचा था और पुरे मायके वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने की मांग कर रहा था | अब पत्नी किरण ने अपने पति से अलग रहने का फैसला करते हुए पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज़ कराई है |