जांजगीर : जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर इंजन, चालक की दर्दनाक मौत

JJohar36garh News|जांजगीर जिले का सारागांव में लोग छेरछेरा त्याहौर की खुशियां मना रहे थे इसी दौरान खेत की जुताई के लिए निकला किसान दुर्घटना का शिकार हो गया | खेते में काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया और इंजन के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव का किसान राजेन्द्र चंद्रा पिता स्व.उतरा कुमार चंद्रा उम्र 43 साल रवि फसल की तैयारी के लिए आज खेत गया हुआ था फसल लगाने के पहले अपने खेत की जमीन को ट्रैक्टर से समतल कर रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर चला रहा किसान राजेन्द्र चंद्रा इंजन के नीचे दब गया घटना के बाद आस पास के खेतों मं काम कर रहे लोग दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी।

इंजन के नीचे दबे किसान राजेन्द्र चंद्रा ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना गांव में फैलत ही मातम छा गया पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन, रायपुर के निजी हॉस्पिटल उपचार