छत्तीसगढ़ के मंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हॉस्पिटल में ईलाज जारी

JJohar36garh News|स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने के कारण ख़ुद को आइसोलेट रखे थे. इसी बीच RT-PCR टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जो आज रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. दो दिन पहले मंत्री अपने क्षेत्र के लिए निकले थे. पॉज़िटिव रिपोर्ट मिलते ही क्षेत्र से रायपुर लौट गए हैं. आज रात 8 बजे के क़रीब रायपुर पहुंचे हैं. लक्षण को देखते हुए MMI हॉस्पिटल चेकअप के लिए पहुंचे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मंत्री की तबीयत फ़िलहाल ठीक है. पॉज़िटिव आने के बाद चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है, फ़िलहाल इलाज जारी है

See also  मोबाईल चोरी की बात पर पड़ोसी युवकों ने अधेड़ की बेरहमी से हत्या