CG : शादी समारोह में दूषित भोजन से एक बच्ची की मौत, 2 गंभीर, कई के तबीयत बिगड़ी

JJohar36garh News I सरगुजा जिले के सीतापुर में शादी समारोह के दौरान दूषित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए एक 6 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर है।जिन्हें बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

मामला ग्राम देवगढ़ के सरनापारा का है। जहाँ शादी समारोह के दौरान दूषित भोजन करने से एक परिवार के चार एवं एक अन्य बच्चा बुधवार को फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। जिन्हें गुरुवार को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर लाया गया था।जहाँ उपचार के दौरान 6 वर्षीय बच्चा राजेंद्र पैंकरा की मौत हो गई, वही 12 वर्षीय करण आ हिमाचल एवं 8 वर्षीय गौतम आ विनोद की हालत नाजुक है।जिन्हें बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बच्चे की मौत के बाद परिजनों के बीच मातम छा गया है एवं उनका रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में उल्टी दस्त से प्रभावित बच्चे का उपचार करने वाले डॉ एस एन पैंकरा ने बताया कि दूषित भोजन की वजह से फूड पॉइजनिंग के शिकार सात लोगों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।इस बीच डिहाइड्रेशन की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई एवं दो बच्चे गंभीर हैं। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

See also  नाव पलटने से मासूम सहित तीन लोग बहे