पामगढ़ में डॉ अंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक के युवाओं ने निकाली विशाल बाइक रैली

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भीम आर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में डॉक्टर अंबेडकर के अनुयाई युवा भारी संख्या में शामिल हुए। जो पामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव नगरों से होते हुए पामगढ़ मुख्यालय पहुंचा। जहां पामगढ़ की हृदय स्थली डॉक्टर अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात खत्म हुआ। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई जो देखते ही बन रही थी।

See also  छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, शिकायत पर हरियाणा से गिरफ्तार