CG सोते हुए पति के सिर पर पत्थर से हमला कर पत्नी ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News| रायपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को उस समय मौत के घाट उतारा जब वह सो रहा था। उरला थाना पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला एकता चौक निवासी उमेश धुर्वे (30) की पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे (26) ने हत्या की है। पति और पत्नी दोनों बेस्ट प्राइस में काम करते थे। सोमवार को भी वहां उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया और दोनों घर आ गए। घर आने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और पति ने पत्नी को मारा भी। इसके बाद मकान मालिक ने आकर दोनों को समझाइश दी। जिसके बाद लड़ाई शांत हुई। हालांकि बाद में सोते वक्त महिला ने घर में रखे पत्थर से पति के सिर में मार कर हत्या कर दी।

सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास के रहने वाले अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला शक होने पर खिड़की से देखा तो महिला पति को पानी पिला रही थी। इसके बाद लोगों ने महिला से जैसे-तैसे गेट खुलवाया तो महिला ने बताया कि उसके पति खुद के सिर में पत्थर पटक लिए हैं और उनकी मौत हो गई है। इसकी जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गई।

See also  रफीक मेमन को कांग्रेस असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया

मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया।पुलिस पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया महिला ने बताया कि लड़ाई के बाद उसके पति ने खुद ही अपने सिर में पत्थर पटक कर जान दे दी। घटना और चोट को देखते हुए, पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि लड़ाई के बाद उसने सोते वक्त हत्या कर दी।दूसरी औरतों से बात करने से करती थी मनामिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर दूसरी महिलाओं से बात करता था। जिसको लेकर के आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ और उसने पत्थर मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश की यह तीसरी शादी थी। दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे की यह दूसरी शादी है। उरला थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई।

See also  अब नर्स की जगह रोबोट से मरीज़ो तक पहुंचाया जाएगा दवा व अन्य सामान