JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में तहसील से जारी दस्तावेजों में सरपंच का फर्जी सील लगाकर हस्ताक्षर कर दिया|Fake signature and seal of sarpanch in documents of Pamgarh tehsil, accused arrested after complaint जांनकारी होने पर इसकी शिकायत थाने में की गई| जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 472 के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है | जबकि फर्जी सील बनाने वाले व्यापारी को कुछ बीमारी थी इसलिए फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन आरोपी ने अपने बयान में उसका नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराया है
पामगढ़ थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश कुर्रे के अनुसार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डुड़गा में संजय जांगड़े के पिता कैलाश जांगड़े और उसके भाई राजकुमार जांगड़े की मौत होने पर फौती दर्ज कराने के लिए तहसीलदार के पास आवेदन किया था। तहसीलदार द्वारा इश्तहार जारी होने के बाद पंचनामा के लिए उसे सरपंच के पास हस्ताक्षर व सील लगवाना था। लेकिन उसने पंचायत के सरपंच से संपर्क ही नहीं किया बल्कि उसने फौती के दस्तावेजों में ग्राम पंचायत डूड़गा की सरपंच अनीता पुरे का फर्जी हस्ताक्षर किया।
शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने आरोपी संजय जांगड़े से सील के बारे में जानकारी ली। तो उसने जांजगीर के एक सील बनाने वाले व्यापारी की जानकारी दी। पुलिस आरोपी संजय को लेकर जांजगीर पहुंची। यहां से उस व्यापारी को पामगढ़ लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि व्यापारी को कुछ बीमारी थी इसलिए फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन आरोपी ने अपने बयान में उसका नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराया है|
आपको बता दें की पामगढ़ क्षेत्र में फर्जी सील बनाकर उपयोग करने का मामला पहले भी आ चुका है। इसी थाना क्षेत्र में चेंऊडीह के हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद कैदी की जमीन की बिक्री का मामला सामने आया था। उस दौरान भी उप पंजीयक, तहसीलदार और पटवारी की फर्जी सील का उपयोग करते हुए रजिस्ट्री कराई गई थी। तब पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के नाम से बनी हुई सील आरोपी जब्त की थी। यानि पामगढ़ क्षेत्र में कोई न कोई गिरोह सक्रिय है जो पैस लेकर किसी के भी नाम की सील बनाकर उपलब्ध कराता है। पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए।