पामगढ़ : तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी ठोकर, गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में बीती रात एक कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मार दी, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया| जिसे उपचार के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया | घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया |

मिली जानकारी के अनुसार डुङ्गा निवासी धनाऊ पुरे उम्र 65 वर्ष रात 8 बजे अपनी साइकल से मुड़पार से वापस घर आ रहा था| वह घर के पास पहुंचा था की, पीछे से आ रही एक कार ने उसे ठोकर मार दी | जिससे बुजुर्ग काफी दूर घसीटते हुए गया | जिससे बुजुर्ग के सिर समेत शरीर के कई जगह गंभीर चोट आई | परिजनों ने उसे तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया |

आपको बता दें की वर्तमान में सभी तरफ शादी हो रही है जिसकी वजह से इस मार्ग पर दिन और रात बड़ी संख्या में छोटे से लेकर बड़ी-बड़ी वाहन चला करती है |  सड़क सुनसान होने की वजह से वाहनों की रफ़्तार काफी अधिक रहती है| जिसकी वजह से हमेशा दुर्घटना की संभावना बानी रहती है |

See also  देरी से आने वालों पर कलेक्टर सख्त: दफ्तर का गेट कराया बंद, चेतावनी- नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई