नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 मजदूरों की मौत, 18 गंभीर

मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों कों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से करीब 30 मजदूर मलबे में दब गए थे। मृतकों और घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो मलबे की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कंपनी से अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।

See also  PMJDY को 11 साल: 0 बैलेंस, ₹10,000 ओवरड्राफ्ट और ₹2 लाख इंश्योरेंस का लाभ

दीवार के पास बैठकर मजूदर नमक की पैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पूरी की पूरी दीवार ढह गई। हादसे के करीब आधा घंटे पहले यहां 70 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन इनमें से 40 से ज्यादा मजदूर खाना खाने बाहर चले गए थे। नहीं तो और मजदूरों की मौत हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील के गांवों के रहने वाले हैं।