दरोगा ने लाइनमैन की बाइक का काटा चालान, गुस्साए लाइनमैन ने काटी पुलिस चौकी की बिजली, मची खलबली

यूपी के बरेली में दरोगा को बिजली विभाग के लाइनमैन की बाइक का चालान काटना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए लाइनमैन ने पुलिस विभाग को ऐसी सबक सिखाई की पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। यह दिलचस्प मामला सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर पुलिस चौकी का है।

दरअसल, दरोगा ने बिजली विभाग के लाइनमैन की बाइक का चालान काट दिया, जिस पर गुस्साए लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काट दी। बिजली न होने के कारण पुलिसकर्मियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।चौकी इंचार्ज वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच बरसेर सब स्टेशन के लाइनमैन भगवान स्वरूप उर्फ पिंकी बाइक से आ रहा था।

जानकारी के अनुसार, दरोगा मोदी सिंह ने लाइनमैन को रोक लिया और बाइक के कागज दिखाने को कहा। पुलिसकर्मी लाइनमैन को समझाने में लग गए, लेकिन उसने चौकी की बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा। लाइनमैन के अनुसार, पुलिस चौकी में बिजली का कनेक्शन नहीं है। अवैध रूप से कटिया डालकर चौकी पर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। वहीं, पुलिसवालों से जब वैध बिजली कनेक्शन न होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

See also  नाबालिग को नंगाकर निकाला जुलूस, दो ड्राइवरों के बीच हुआ था विवाद, विडियो वायरल

उधर, सिरौली थाने में तैनात दरोगा मोदी सिंह ने मीडिया को अनौपचारिक रूप से बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जो भी बिना हेलमेट और कागज के वाहन चला रहे थे उनकी चेकिंग की जा रही थी। लाइनमैन पिंकी के पास बाइक के कागज नहीं थे, इसलिए उसका चालान काटा गया।