Janjgir : रोबोट के जरिए बाहर निकालने का पहला प्रयास विफल, दोबारा कोशिश जारी

बच्चे को बचाने के लिए गुजरात से रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर मौके पर पहुंचे हैं। महेश ने अपने लैपटॉप से रोबोट को कंट्रोल कर नीचे उतारा, लेकिन उसे फिर बाहर निकाल लिया गया।

रोबोट से मिली जानकारी के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है। कुछ सामान की खरीदारी के लिए बाजार भेजा गया था। इसके बाद फिर से रोबोट को अंदर डालने का प्रयास किया गया, पर सफल नहीं हो सका। इसके बाद एक्सपर्ट की टीम दोबारा कोशिश कर रही है। वहीं NDRF की टीम ने सुरंग बनाकर राहुल तक पहुंचने का अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने रोबोट के जरिए राहुल को बाहर निकालने का प्रयास किया, पर कीचड़ और पानी के चलते सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अभी तक महेश ने जिन बच्चों को रोबोट के जरिए रेस्क्यू किया है, उनमें सभी की उम्र 3 से 5 साल के बीच थी। ऐसे में 10 साल का राहुल बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। अब मौके पर SECL की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। साथ ही टनल को लेकर चर्चा की जा रही है।

See also  राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी: कई नए चेहरे हुए शामिल, जिम्मेदारियों का बंटवारा

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/robot-team-of-gujarat-arrived-took-stock-of-the-work-started/