CG : हत्याकांड के आरोपियों का मुंह काला कर शहर में निकाला जुलूस, कराया उठक-बैठक

दुर्ग पुलिस ने रंजीत हत्याकांड के आरोपियों का खुलासा किया है. पुलिस ने आज सभी 6 आरोपियों का मुंह काला कर शहर में जुलूस निकाला. आरोपियों को घुमाने के बाद उठक-बैठक भी कराया. इस मामले में 2 आरोपी अब भी फरार हैं. फरार आरोपी में भाजयुमो नेता लोकेश पांडेय भी शामिल है

. पुलिस ने आरोपियों को उस इलाके में को लेकर गए, जहां वारदात को अंजाम दिया था. सुपेला थाने से लेकर छावनी थाने तक अलग-अलग-इलाकों में आरोपियों को लेकर गए और वहां मुंह काला करके उठक-बैठक कराया. बता दें कि आपसी रंजिश में आरोपियों ने कैंप इलाके में वारदात को अंजाम दिया था. 18 जून की घटना के बाद से आरोपी फरार थे.

See also  नक्सल आत्मसमर्पण के बाद माओवादी खेमे में घमासान, Naxal Central Committee ने देवजी को बताया ‘गद्दार’