राशिफल 30 जून 2022, जाने क्या कैसे रहेगा आज का दिन

Horoscope Rashifal 30 June 2022

राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको सम्मानित होने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो बिल्कुल न लें। आज लिया हुआ ऋण उतारना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। साथ ही आज के दिन आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्रों में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग आज फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ने वाली है। संतान पक्ष की तरफ से आज आपको अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

See also  राष्ट्रीय हिंदी दिवस: एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने का मुख्यमंत्री साय ने ऐलान किया

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम और विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। । मानसिक अशांति, खिन्नता और उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुर वाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में दूरियां आएंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज अपने कठिन कार्यों को भी संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

See also  बिलासपुर में घर घुसकर विधवा महिला से रेप, डरी-सहमी पहुंची थाना, आरोपी गिरफ्तार 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होने वाली है। आप दूसरों के भले की सोचेंगे और दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों का मन आज अशांत और परेशान रह सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास हो सकता है आज सफल न हों। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अगर कोई वाद विवाद लंबित है तो आज उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के विद्या और ज्ञान में आज वृद्धि होने वाली है। आज आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखे।

See also  रायपुर : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर ने रचा इतिहास, 8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कास्य पदक जीते

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा साथ ही आपके रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें भविष्य में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आपको सलाह है कि सीमित और आवश्यकता अनुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पुत्र पुत्री के किसी विवाह को हल निकालने वाला रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।