CG : आत्महत्या के लिए उकसाने वाला 1 आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क गंगा प्रसाद मारकंडे की खुदकुशी के मामले में फरार आरोपित को रायपुर पुलिस ने तीन माह बाद मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपित आकाशदीप गिल के खिलाफ माना थाने में आत्महत्या के उत्साहित करने का आरोप है।

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को आरोपित बनाया है। अन्य आरोपित फरार हैं। माना थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित आकाशदीप मुंबई के एक होटल में ठहरा है। यहां से टीम को रवाना किया गया। जहां आरोपित वकायदा रूम बुक करवाकर रूका हुआ था। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने कुछ दिन पंजाब में काटे इसके बाद टीम ने जब वहां दबिश दी तो वह फरार हो गया। इसके बाद मुंबई के होटल में ठहरा था। एसएसपी ने आरोपितों का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।
आपको बता दें की इसी घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सतनामी समाज के युवाओं ने राजधानी में नग्न प्रदर्शन किया था| जिसके बाद यह पहली गिरफ्तारी है | 

See also  जवानों ने बढ़ाया मानवता का मान: बीमार ग्रामीण को कैंप लाकर बचाई जान
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/nude-demonstration-of-the-youth-of-satnami-society-in-the-capital-due-to-lack-of-justice-there-was-a-stir/