CG : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जशपुर में एक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा घुसी. इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस नाले में फंसी हुई है.
दरअसल, ये पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर में हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. बस में 15 से 20 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बस रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही थी. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर का मामला है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की तफ्तीश जारी है.

See also  छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइड लाइन दरों पर सौकड़ों आपत्तियां, दावा-आपत्ति की आज अंतिम तारीख