Janjgir : जलती चिता को पानी से बुझा कर शव के साथ की छेड़खानी, सरपंच समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला में जलती चिता में पानी डालकर बुझा दिया फिर लकड़ी को फेककर शव को पैरों से मारकर अपमानित किया| पिता की शिकायत के बाद पुलिस 9 लोगों ;के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | 
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार निवासी भैयालाल पाटले का पुत्र प्रदीप पाटले ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | जिसका दाह संस्कार करने के लिये तालाब के पास बने गांव के मुक्तिधाम में ले गये थे।  शव को आग लगाने के कुछ देर बाद गांव सरपंच जगदीश उरांव और उसके 6 – 7 साथी आकर जलते चिता में पानी डाल कर आग बुझा दिया, फिर चिता से लकड़ी को निकालकर फेक दिये और लाश को लात (पैर) से मारने लगा | मना करने के बाद भी वे लोग नहीं सुने | आहत पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की |
पुलिस ने भैयालाल की शिकायत के बाद  जगदीश उरांव (सरपंच) , अमृत उरांव, राजकुमार उरांव उर्फ कोटटल,  विश्राम उरांव, सहदेव उरांव,  सिपाही लाल उरांव, उमाशंकर उरांव, कमलेश उरांव एवं अन्य साथी के खिलाफ धारा 147, 297 भादवि  के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है |

See also  दो साल बाद दौड़ेगी गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर, यात्रियों को मिलेगी राहत