राशिफल 31 जुलाई 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :किसी अज्ञात भय से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुखद समाचार मिलेगा।

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

See also  18 फरवरी आज का राशिफल, आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल

कर्क राशि (ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं की वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन की परिस्थिति बन सकती हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति बन सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

See also  राशिफल 27 August 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे। 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे) : जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता के योग हैं। लाभ होगा।

See also  राशिफल 4 November 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) : संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।