गंगरेल का पानी पहुंचा शिवरीनारायण, महानदी में पुल से 2 फीट ऊपर बह रहा पानी, पुलिस प्रशासन मौके पर अलर्ट

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिस के बाद पुरे प्रदेश में नदी नाले उफान पर है | प्रदेश के वृहद बांधों में खुमार गंगरेल खतरे के निशान से ऊपर हो गया | जिसके कारण सोमवार की सुबह बांध के सभी 14 गेट खोल दिए थे | जो शिवरीनारायण के महानदी में आज पहुंचा | `दोपहर तक पुल के ऊपर लगभग 2 फीट पानी बह रहा है जिससे आसपास के क्षेत्र में बाढ़ से  खतरा बना हुआ है पुलिस प्रशासन की टीम  महानदी किनारे कल रात से मौके पर डटे हुए हैं शिवरीनारायण तहसीलदार संदीप कुमार सहायक अपने पूरे  प्रशासनिक अमला के साथ 24 घंटे से महानदी पुल के पास छावनी लगाए हुए हैं और लगातार लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं


तो वहीं जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्ट तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने अधिकारियों की ऑनलाईन बैठक कर बाढ़ से निपटने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की है शिवरीनारायण सहित महानदी किनारे के आसपास इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से होने वाली जन-धन की हानि को रोकने के लिए मुनादी कराने, अलर्ट रहने और आसपास रहने वाले लोगों को राहत शिविर में पहुचाने के निर्देश दिए
कलेक्टर  सिन्हा ने एसडीआरएफ की टीम को तैयार रखने तथा शिवरीनारायण महानदी का जल स्तर बढ़ने से शबरी सेतु, चंद्रपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में बचाव के लिए बोट तैयार रखने, तैराकों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए है।

See also  बलौदाबाजार हिंसा, कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है, पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है : सीएम साय