CG : स्कूल परिसर में घुसा 3 भालू, लोगों में मची दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम

कांकेर जिला के एक स्कूल में 3 भालूओं के घुसने से लोगों में दहशत फैल गई | सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्क्त के बाद भालुओं को पकड़ने में सफल हुई | शहर में भालुओं के आतंक से शहरवासी परेशान हैं. आज फिर शहर के बीच स्थित स्कूल परिसर के अंदर में 3 भालू घुसने से लोगों में दहशत है. शहर के मांझापारा वार्ड स्थित एक स्कूल में भालू घुसने की सूचना मिलने ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. भालू भोजन की तलाश में स्कूल में आ घुसे हैं.

स्कूल शहर के बीच होने से खतरा बना हुआ है. वहीं वार्डवासियों में भी दहशत है. स्कूल में घुसे भालुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. टीम को रात होने के चलते बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. वन विभाग की टीम लोगों को भालू के करीब जाने से मना करवा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में आज 14,519 नए कोरोना मरीज, 183 मरीजों की इलाज के दौरान हुई मौत