Pamgarh : मुनियादी के बाद ग्राम सभा से सरपंच-सचिव नदारत, परेशान होते रहे उप सरपंच, पंच और ग्रामीण

जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत में ग्राम सभा की मुनियादी के बाद सरपंच और सचिव नदारत हो गए, इधर उप सरपंच और पंच ग्राम पंचायत भवन में उनके आने का ईंतजार करते परेशान होते रहे| जिसके बाद सभी वापस घर चले गए| मामला ग्राम पंचायत पचरी का है |

जनपद पंचायत पामगढ़ से जारी सूची के अनुसार ग्राम पंचायत पचरी में शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित होनी थी | किन्तु शुक्रवार को ग्राम सभा स्थगित हो गई थी, जिसके बाद शनिवार को सुबह 8 बजे ग्राम सभा सुबह 10 बजे आयोजित होने की मुनियादी कराई गई | जबकि जनपद पंचायत में आदेश में लिखा है की ग्राम सभा का पुरे गांव में ब्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए | इसके बावजूद सुबह 8 बजे केवल पचरी में मुनियादी कराई गई | जबकि आश्रित ग्राम हेड़सपुर में तो मुनियादी ही नहीं की गई|  सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में उप सरपंच, पंच और ग्रामीण 10.30 बजे ग्राम सभा में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे लेकिन पंचायत भवन में ताला लटका हुआ था | काफी देर तक ईंतजार करने के बाद भी सरपंच श्रीमती माया यादव और सचिव अरविंद शर्मा नहीं पहुंचे | जिससे दूसरे दिन भी ग्राम सभा आयोजित नहीं हो सकी | ग्रामीणों ने बताया की सरपंच और सचिव सुबह 10 बजे पंचायत भवन का ताला खोले थे और लगभग 10:30 बजे बंद कर चले गए | ग्राम सभा नहीं होने से पंचों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है |  इससे पूर्व इस ग्राम पंचायत में बिना किसी प्रस्ताव के लाखों के कार्य स्वीकृत किए गए, जिसकी शिकायत कई बार एसडीएम और जनपद पंचायत में की जा चुकी है|

See also  CG अरपा भैंसाझार परियोजना: 11 SDM पर गलत मुआवजा बांटने के आरोप, जांच के घेरे में अधिकारी

आपको बता दें की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 2023-24 वित्तीय वर्ष में पंचायत विकास योजना निर्माण प्रक्रिया को स्थयित्व प्रदान करने और इसे सहभागी तथा पारदर्शिता बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है | जिसे तैयार करने के लिए 2 अक्टूबर से 31 जनवरी तक मैदानी अमला ग्राम सभा के मौजूदा वर्ष में लागू होने गतिविधियों की प्रगति एवं ग्राम विकास कार्यों के लिए आंबटित लिए जाने वाले निधियों का सार्वजनिक प्रकटीकरण करना है | साथ ही ग्राम सभा का विडिओग्राफी, फोटोग्राफी और कार्यवाही को साफ-साफ लिखने को कहा गया है | छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वपूर्ण कार्य को इस पंचायत द्वारा नज़र अंदाज किया जा रहा है |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/the-act-of-sarpanch-secretary-without-taking-out-lakhs-of-rupees-without-proposal-then-without-belching-all-the-money-without-working/