CG : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका का काटा गला, सहेलियों के साथ जा रही मेला देखने, आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तरफा प्यार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने चाकू से अपने प्रेमिका का गला रेत दिया. आरोपी युवक ने घटना को अंजाम देने से पहले इंस्टाग्राम पर लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली थी. पोस्ट में लिखा था “बोला था ना मरेगी” इसके बाद गाली का प्रयोग किया था. चाकू के हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके गले से खून बहने लगा. युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के धनपुरी निवासी चंद्रेश कुमार (23 साल) का कोरबा जिले के तुमान गांव में मामा का घर है. इस वजह से वह यहां अक्सर आया जाया करता था. इस बीच उसने डेढ़ साल पहले गांव में रहने वाली उमा कुमारी (19 वर्ष) को देखा था. इसके बाद उसे एकतरफा प्रेम करने लगा था. पता चला है कि इस बीच चंद्रेश ने उमा को अपने दिल की बात भी कही थी, लेकिन वह नहीं मानी. उसने लड़के को साफ इनकार कर दिया था कि वह उससे प्रेम नहीं कर सकती. इसके बावजूद भी चंद्रेश उम्र से बात करने की बीच-बीच में कोशिश करते रहता था.

See also  Big Breaking News : जांजगीर जिला में मिले 100 संक्रमित

इसके बाद युवक जब परेशान हो गया. तब वह साल भर पहले लड़की के घर भी गया था. वहां उसने लड़की के परिजनों को डरा धमकाकर घर के अंदर बंद कर दिया और घर के बाहर रखे पैरावट में आग लगा दी थी. फिर मौके से भाग निकला. उस दौरान युवक ने चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि मेरी बात मान जाओ, लेकिन युवती इसके बाद भी नहीं मानी. पीड़िता के मुताबिक इसके बाद युवक दूर-दूर से खड़े होकर देखा करता था और कहीं से नंबर खोज कर फोन भी कर दिया करता था. 

इसी बीच रविवार की शाम के वक्त उमा जब मड़ाई मेला देखने जा रही थी. उसी दौरान चंद्रेश मौके पर पहुंचा और उसने उमा के सहेलियों को वहां से चले जाने के लिए कहा. फिर चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया. इस घटना की जानकारी उमा की सहेलियों ने ही पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चंद्रेश फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि वह 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दिया है और इधर-उधर घूमता रहता था. (इनपुट भाषा)

See also  छत्तीसगढ़-महासमुंद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, हर घर तिरंगा फहराने की अपील