70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 28 साल की बहू के साथ कर ली शादी

गोरखपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां रहने वाले एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 28 साल की बहू के साथ शादी कर ली है।

बताया जा रहा है कि बहू से शादी करने वाला बुजुर्ग इलाके के थाने में चौकीदार का काम करता है। अब पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा जोरों पर है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बड़हलगंज थाने के छपिया उमराव गांव का है, जहां रहने वाले 70 साल के कैलाश यादव ने अपनी बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र महज 28 साल है। बता दें कि कैलाश की पत्नी की मौत 12 साल पहले हो गई थी।

वहीं, कैलाश के तीसरे बेटे की मौत चार साल पहले हो गई थी, जिसके बाद कैलाश ने उसकी शादी पास ही के गांव के एक युवक से करा दी थी। लकिन शाद के कुछ ही दिन बाद कैलाश की बहू वापस आ गई और अपने पहले वाले ससुराल में रहने लगी। इस बीच हाल ही में कैलाश ने अपनी बहू से मंदिर में शादी कर ली।

See also  ₹12 हजार सैलरी वाला लवकुश अयोध्या के VIP इलाके में बनवा रहा आलीशान घर, सामने आईं तस्वीरें