समधी से हुआ प्यार, रोड़ा बना पति, तो दोनों ने उतारा मौत घाट

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला और समधी के बीच प्यार हुआ. सालों से बाहर रह रहे पति जब घर पहुंचे, तो प्यार में रोड़ा बने पति को समधी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस के अनुसार, मुन्ना मद्धेशिया का शव खिरियाँ में गन्ने के खेत में मिला था. मुन्ना मद्धेशिया ने जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, उसी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, ये मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया के नौगावां का है.जहां बीते 13 फरवरी को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरियाँ में गन्ने के खेत में एक शव मिला था, जिसका गला गहराई तक कटा था. वहीं, शव की पहचान मुन्ना मद्धेशिया पुत्र हरि मद्धेशिया के रूप में हुई थी. इस मामले में पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी.

See also  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में 18 की मौत, बिहार से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकराई

वहीं, इस मामले का जब खुलासा हुआ तो सबने दांतों तले अंगुली ऊंगली दबा ली. जहां सोमवार को तमकुहीराज के डीएसपी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना मद्धेशिया 4 साल पहले ओमान कमाने गया. इस दौरान उसकी पत्नी का उसकी बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ी.धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने.

ऐसे में 4 साल बाद जब मुन्ना गांव लौटा तो उनके प्यार में रोड़ा बनने लगा.इस पर पत्नी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई. 13 फरवरी को जब वह घर जा रहा था तो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया में उसके सिर पर बांस के डंडे से वार किया.जब वह अचेत हो गया तो उसे गन्ने के खेत में लेकर गला रेतकर हत्या कर दी.

इस मामले में पुलिस ने समधी हौसला प्रसाद को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बघौच मोड़ से और मृतक की पत्नी रेखा देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस घटना में शामिल बांस का डंडा, एक हथियार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ षड़यंत्र और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.(एजेंसी)

See also  योग दिवस पर नौसेना का कमाल, INS सतवाहन में पानी के भीतर योगासन का प्रदर्शन