9 साल की बच्ची के साथ रेप, धारदार हथियार से की बेदर्दी से हत्या, शव के किए 10 टुकड़े

उदयपुर जिले के मावली तहसील से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप कर आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने बच्ची के शव को ठिकाने लगाने के लिए शरीर के 10 टुकड़े कर दिए. घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो सभी के रौंगटे खड़े हो गए.

आरोपी के वहशीपन का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को थैली में भरकर दो दिन तक अपने पास रखा और फिर मौका मिलने के बाद ठिकाने लगाया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है

यह घटना जिले के मावली थाना क्षेत्र में लोपड़ा गांव की है. एसपी विकास शर्मा ने रविवार ने बताया कि कक्षा चार में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची 29 मार्च को शाम करीब चार बजे स्कूल से आकर खेत पर जाने के लिए निकली थी. जब वह खेत पर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश की. बच्ची के नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आईपीसी 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी. इसी दौरान शनिवार देर शाम घर के आस-पास तलाश करने पर बालिका के घर से करीब 200 मीटर दूर खंडहर में बोरे में शव के टुकड़े मिले.

See also  अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें

पुलिस ने सभी टुकड़ों को इकट्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर एमबी अस्पताल में भिजवाया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि आरोपी ने इस बच्ची से रेप करने के बाद उसके चाकू से 10 टुकड़े कर दिए थे. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी 21 साल के कमलेश को गिरफ्तार किया है. इसने इस बच्ची को घर के सामने से खेत पर जाते हुए देखा तो वह उसके पास गया. बच्ची इस आरोपी को जानती थी तो वह इसके साथ उसके घर चली गई, जहां आरोपी कमलेश ने इससे रेप किया. बाद में पोल नहीं खुल जाए, इस डर से घर में रखे चाकू से उसके टुकड़े कर दिए और उन्हें बोरे में भरकर रख दिया.

पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी के घर में उसके माता-पिता नहीं थे, लेकिन दो दिन तक शव वहीं पर रखे जाने की जानकारी उनको हो नहीं, ऐसा संभव नहीं है. ऐसे में आरोपी के माता-पिता से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी

See also  राजस्थान-अलवर में दो बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी