पामगढ़ : गायो से भरी कंटेनर, हैदराबाद ले जाने की तैयारी, ग्रामीणों ने पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में खचाखच गाय से भरी एक कंटेनर को ग्रामीणों ने रोका| तस्कर गाय को हैदराबाद ले जा रहे थे | पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है| घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई का है|
दरअसल ग्राम पंचायत धरदेई में कंटेनर में 41 गायो को ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तश्करी की जा रही थी| जिसे स्थानीय  लोगो के द्वारा पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई| शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है| पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है|

इधर छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है की गौ माताओ के संवर्धन के लिये तथाकथित करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे। पर किसी भी गौठान में  न तो पानी है और नही चारा जिसकी वजह से एक भी गाय गौठान में  नजर नही आ रहे हैं इस वजह से गायों को बाहर ही घूम कर अपना पेट भरना पड़ता है जिसका फायदा इस तरह के गौ तस्कर उठाते हैं और गायो को एक जगह एकत्रित कर उसे कंटेनर में भर कर दूसरे राज्यों में कटिंग के लिए भेज कर मोटी रकम कमाई कर लेते हैं|

See also  प्रदेश में अब तक 255.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

ऐसा नही है कि इस तरह की गौ तस्करी की  घटना की जानकारी अधिकारी और नेता मंत्रियों को नही होती है मीडिया के द्वारा कई बार उन्हें इस तरह की घटनाओं से अवगत कराया जाता है पर कोई भी इस गौ तस्करी के मामले को गम्भीरता से नही लेते जिसकी वजह से गौ  तस्कर  गौ माताओ को बूचड़खाने में लेजाकर  मौत के घाट उतार उन्हें बेच कर अपनी जेबें गर्म कर लेते हैं|

प्रत्येक गुरुवार को गिधौरी से गौ तस्कर गायो को  पुल पार करा कर शिवरीनारायण लाते है और बैराज के नीचे रास्ते से उन्हें कटिंग के लिए आगे भेज देते हैं इस बात की भी जानकारी मीडिया ने शिवरीनारायण के एक बड़े नेता और पुलिस अधीक्षक को दी थी जिस पर एक बार खाना पूर्ति के लिए  कार्यवाही कर उनका  राशिद को बस थाने लाकर। गौ तस्करों को छोड़ दिया था अगर समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गौ तस्करों को रोका नही गया तो आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ में गौ माता की पूजा करने  के लिए उनकी मूर्तिया बनवानी पड़ेगी|

See also  Pamgarh:गड्ढ़ापुर को पटवाने विधायक बैठी सड़क पर, पखवाड़े भर में काम पूरा करने का मिला आश्वासन, काम पूरा नहीं होने पर होगा जन आंदोलन