पिज्जा मंगवाना बनी आफत, 2 लड़कियों ने बदला अपना शहर, जाने क्या है मामला

राजस्थानी जयपुर में बड़ा कांड़ हो गया। दो लड़कियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई है। जौमेटो से पिज्जा मंगवाया था गर्ल्स ने। पिज्जा वाला उस दिन तो पिज्जा दे गया, लेकिन 10 दिन बाद बिना बुलाए ही आ गया। इस बार उसने कुछ गलत करने की तैयारी कर ली थी। रुम का डोर नॉक किया, गर्ल्स ने जैसे ही रुम खोला सीधा अंदर घुस आया। रुम बंद कर जबरदस्ती करने लगा। लड़कियों ने शोर मचाया तो उनको पीटा और फिर वहां से भाग गया। केस सांगानेर पुलिस ने दर्ज किया है। दोनो लड़कियों बेहद डरी हुई हैं और इतनी डरी हुई हैं कि काम तक पर नहीं जा रही है। सांगानेर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पिज्जा मंगवाने वाली दोनों गर्ल करती हैं जॉब

सांगानेर पुलिस ने बताया कि आबिद नाम के लड़के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिस लड़की ने केस दर्ज कराया है वह मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली है और सांगानेर इलाके में एक सोसायटी में किराये के कमरे में रह रही है। उसकी रूम मेट भी उसके साथ रहती है और वह भी किसी दूसरे शहर से है। दोनो सांगानेर में ही एक फर्म में जॉब करती है।

See also  दिल्ली ब्लास्ट आरोपी डॉक्टर शाहीन के लखनऊ घर NIA की छापेमारी, परिवार से घंटों पूछताछ

लड़की ने सुनाई पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की करतूत

एक पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया 10 दिन पहले पिज्जा मंगाया था। आबिद नाम का लड़का आया। इस दौरान उसने पता लगा लिया कि हम दोनो बाहर के शहरों की रहने वाली हैं और हमारे साथ वह कोई और जेंट्स नहीं है। उसके बाद वह दो दिन पहले फिर से आया। उस समय रूममेट नहा रही थी और दूसरी लड़की किचन में थी। दरवाजा खुलते ही आबिद सीधा अंदर आ गया और उसने गलत काम करने की कोशिश की। दोनों लड़कियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और बाद में इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। अब पुलिस हर संभव तरीके से जांच पडताल कर रही है। उधर दोनो लड़कियों वापस अपने शहर जाने की तैयारी में है। इस केस के बाद इतना डर गई हैं।