रील बनाने से पहले लड़की को पुलिस ने पकड़ा, फिर क्या हुआ वायरल विडियो में देखें

इन दिनों रील बनाने का जबरदस्त क्रेज चल पड़ा है. जहां मौका मिल जाए लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. कोई भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाकर वीडियो बनाना शुरू कर देता है तो कोई ट्रेन और बसों में रील तैयार करने लगता है. अभी रील बनाने से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि लड़की ने जैसे ही डांस रील बनाना शुरू किया उसे पुलिस पकड़कर ले गई. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. अब इस वीडियो पर नेटिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

डांस रील बनना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की रील बनाने के लिए पब्लिक प्लेस को चुनती है. वो वहां जाकर सारा सेटअप करती है. अब जैसे ही म्यूजिक बजाकर डांस शुरू करती है एक महिला पुलिसकर्मी वहां आ जाती है और डांस रुकवा देती है. फिर लड़की को अपने साथ आने का इशारा कर देती है. इतना ही नहीं वो वीडियो शूट करने वाले को भी अपने साथ चलने का इशारा करती है. मालूम होता है कि किसी ने दोनों की पहले से ही पुलिस में शिकायत कर रखी है. अब वीडियो में कितनी सच्चाई है कि इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते.

See also  पति के तलाक लेने का तर्क सुनकर आप भी हो जाएँगे हैरान, देखें विडियो

खूब वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम नंदिनी है और उसने इस वीडियो को बीते 17 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया था. जब से वीडियो पोस्ट हुआ तब से अब तक इसे 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. कैप्शन में लड़की ने जानकारी देते हुए लिखा है, ‘फॉलो करो गाइज. आंटी ने मुझे ले जाकर बोला कि डांस वीडियो मत बनाओ इधर.’

https://www.instagram.com/reel/CrHzB7gAIoy/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MTIyMzRjYmRlZg==