CG : पत्नी ने चालाकी से पति के 74.50 लाख रुपए लेकर फरार, अब घर आने से कर रही मना, पति ने कराई शिकायत दर्ज़ 

छत्तीसगढ़ में एक पति ने अपनी पति के खिलाफ  धोखाधडी का केश दर्ज़ कराया है| पति ने बताया की उसकी पत्नी ने धोखे से उसके जमा किए हुई 74.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गई| अब वह घर आने से मना कर रही है| जिसकी शिकायत पति ने टिकरापारा थाना इलाके में अपनी पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है।

पति ने पुलिस को बताया कि वो मुंबई का निवासी है जिसकी शादी दर्शना शर्मा पिता देवधर शर्मा से हुई थी। दोनों पिछले 6 साल से साथ में रह रहे थे। उनका एक बच्चा भी है जिसकी उम्र 5 साल की है पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक बैंक के खाते में भविष्य के लिए बहुत से पैसे जमा किए और अपने मायके आ गई। जिसके बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाना में पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने ही पति से 74 लाख 50 हज़ार रुपए लेकर अपने बैंक में जमा करा लिए। पुलिस ने मामलें में आईपीसी की धारा 406 के तहत अपराध दर्ज किया है। हम दोनों लगभग 6 साल तक साथ रहे और हमारा एक बेटा है जिसका नाम विदर्श है और वो 5 साल का हो चुका है। जिसमें पैसा हमारे ही काम आएगा भविष्य में घर लेना है। उसके एकाउंट में पैसा डालता गया लगभग 74,50,000/- रू एकाउंट में डाला। जिसमें से कुछ पैसा तो उसने अपने ही एकाउंट से स्वयं डाला है।

See also  होली पर हुड़दंगियों पर सख्ती, सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात

पत्नी दर्शना शर्मा अपने मायके गरियाबंद जा रही हूं कहकर निकली थी। जिसको उसके पति ने टिकट कर मुंबई एयरपोर्ट छोड़ा था। पत्नी अपने बेटे को लेकर गरियाबंद आ गयी। गरियाबंद आने के बाद पत्नी अपने पति के पास वापस आने से मना कर दिया। बाद में पता चला कि मुंबई में जो पीड़ित के द्वारा खुलवाये गए खातों को वो रायपुर ट्रांसफर करा चुकी है।