14 साल की नाबालिग लड़की को पिता ने ही बनाया हवस का शिकार, पड़ोसियों के साथ पहुंची थाना, आरोपी पिता गिरफ्तार

दिल्ली में बाप-बेटी के रिश्ते के कलंकित करने वाली घटना हुई है. 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है. वह अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाने आई, जहां उसने पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई. अपने साथ होने वाली गंदी हरकतों के बारे में बताया. पिता पर ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. पुलिस में पीड़िता का मेडिकल कराकर और फोरेंसिक सबूत जुटाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

 

पहाड़गंज पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को 14 साल की 8वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की अपने दोस्त के माता-पिता के साथ थाने आई. दोस्त के माता-पिता उसके मकान मालिक भी हैं. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 15 दिन से बिहार में अपने गांव गई हुई है. एक रात को करीब 1:30 बजे की बात है. वह अपनी अपनी छोटी बहन और पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी तो पिता ने विरोध करने के बावजूद उसका यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी.

See also  भीम आर्मी चीफ पहुंचे छत्तीसगढ़, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

 

पीड़िता ने आगे बताया कि पिछले 10-15 दिन में इस तरह की घटनाएं 4-5 हो चुकी हैं. वह पहले डर के कारण चुप रही, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर उसे और उसकी मां को बेरहमी से पीटता था. फिर उसने अपनी छोटी बहन की सुरक्षा की चिंता करते हुए पहले दोस्त के माता-पिता को बताया और फिर थाने आई. पीड़िता की शिकायत पर थाना पहाड़गंज में FIR नंबर 108/2026 (BNS) की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई.

 

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत विशेष पुलिस टीम गठित करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 183 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोपों का समर्थन किया. सीनियर अधिकारियों की देखरेख में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने घटनास्थल का दौरा किया.

 

टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता के कपड़ों समेत फोरेंसिक और मेडिकल सबूत इकट्ठा करके जांच की गई. जांच के दौरान ही आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल लिया और स्वीकार किया कि वह पीड़िता को किसी को घटना के बारे में बताने से रोकने के लिए धमकी दे रहा था.

See also  नेक्सा एवरग्रीन घोटाला: 2,700 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड जुगल किशोर गिरफ्तार