फिटनेस और फैशन का संगम: वर्कआउट में भी रखें स्टाइल और स्किन केयर का ख्याल

क्या जिम जाने के लिए सिर्फ पुराने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट काफी हैं? दरअसल, जब बात आती है फिटनेस की, तो हम अपने शरीर का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन अक्सर दो जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं: सही वर्कआउट फैशन और स्किनकेयर।

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके कपड़े और स्किन केयर आपकी परफॉरमेंस को कैसे प्रभावित करती है? वर्कआउट के बाद पिंपल्स क्यों हो जाते हैं या गलत जूते पहनने से क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं? अगर नहीं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस आर्टिकल में हम सिर्फ पसीना बहाने की नहीं, बल्कि स्टाइल और हेल्दी स्किन के साथ फिट रहने की बात भी करेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप जिम में भी स्टाइलिश और फ्रेश दिख सकते हैं।

वर्कआउट फैशन
वर्कआउट के दौरान सही कपड़े पहनना सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि आपके आराम और परफॉर्मेंस के लिए भी बहुत जरूरी होते है। तो आइए जानते हैं, कैसे आप वर्कआउट करते हुए भी स्टाइलिश और आरामदायक दिख सकते हैं।

See also  Devshayani Ekadashi 17 जुलाई को मनाई जाएगी, इस दिन घर के इन जगहों पर रखें तुलसी पत्ता, समस्याओं का होगा अंत

सही कपड़े चुनें
सबसे पहले, ऐसे कपड़े चुनें जो हवादार हों। कॉटन के कपड़े पसीने को सोख लेते हैं और भारी हो जाते हैं, जिससे असहज महसूस हो सकता है। इसकी जगह, पॉलिएस्टर, नायलॉन या स्पैन्डेक्स जैसे महीन फैब्रिक चुनें। ये पसीना जल्दी सुखाते हैं और आपको हल्का महसूस कराते हैं।

फिटिंग का रखें ध्यान
बहुत ढीले या बहुत ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। ढीले कपड़े आपके वर्कआउट में बाधा डाल सकते हैं, जबकि बहुत टाइट कपड़े ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकते हैं। ऐसे कपड़े चुनें जो आपकी बॉडी को अच्छी तरह से फिट हों, लेकिन फ्लेक्सिबल भी हों ताकि आप आसानी से स्ट्रेच और मूव कर सकें।

सही जूते पहनें
आपके वर्कआउट के जूते भी बहुत जरूरी हैं। दौड़ने के लिए अलग तरह के जूते होते हैं और लेट लिफ्टिंग के लिए अलग। हमेशा ऐसे जूते चुनें जो आपके पैरों को सही सपोर्ट दें और चोट लगने से बचाएं।

एक्सेसरीज हैं काम की
आप अपनी स्टाइल को और बेहतर बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजें जैसे स्पोर्ट्स ब्रा, हेडबैंड और सही मोजे चुन सकते हैं। एक अच्छी स्पोर्ट्स ब्रा आपके वर्कआउट को आरामदायक बनाती है और एक हेडबैंड पसीने को चेहरे पर आने से रोकता है। इसलिए, अगली बार जब आप जिम जाएं, तो सिर्फ अपने शरीर का ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल का भी ध्यान रखें।

See also  परेशानियों से घबराने की बजाए उनका सामना करना सीखें

वर्कआउट स्किनकेयर
वर्कआउट करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आपकी त्वचा पर क्या असर पड़ता है? पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया मिलकर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे पिंपल्स और रैशेस हो सकते हैं। घबराइए नहीं! सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करके आप अपनी त्वचा को चमका सकते हैं।

वर्कआउट से पहले
हमेशा मेकअप हटाकर वर्कआउट करें। मेकअप के साथ वर्कआउट करने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। अपनी त्वचा को साफ रखें और अगर आप बाहर वर्कआउट कर रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
 

वर्कआउट के दौरान

अपने चेहरे को बार-बार न छुएं। जिम में कई चीजों पर बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके हाथ से आपके चेहरे पर आ सकते हैं। पसीना पोंछने के लिए एक साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।

वर्कआउट के बाद
वर्कआउट के तुरंत बाद नहा लें या चेहरा धो लें। यह पसीना और गंदगी को हटाता है। अगर आप तुरंत नहीं नहा सकते, तो कम से कम फेस वाइप्स से अपना चेहरा साफ कर लें। इसके बाद, अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें ताकि वो ड्राई न हो।

See also  नारियल तेल बनाम कैस्टर ऑयल: कौन सा है आपके बालों के लिए सबसे फायदेमंद?

पिंपल्स से बचें
अगर आपको अक्सर पिंपल्स होते हैं, तो सैलिसिलिक एसिड या बेंजॉयल पेरोक्साइड वाला फेस वॉश इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा के पोर्स को साफ रखने में मदद करते हैं।

याद रखें, स्वस्थ शरीर के साथ-साथ हेल्दी स्किन भी जरूरी है। तो इन छोटे-छोटे स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करके अपनी त्वचा को भी स्वस्थ रख सकते हैं।