जांजगीर जिला में गुम हुए बहन को ढूंढने निकला भाई खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। युवती के भाई को जानकारी हुई की एक लड़के के साथ वह गई है लेकिन उसका फोन नहीं लग रहा है| जिस पर उसने उस लड़के के दोस्त के पास फोन लगाया और बहन की जानकारी पाने के नियत से पुलिस की धमकी दे डाला। इससे डर कर उसे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन तो घर नहीं आई लेकिन भाई के लिए आफत खड़ी हो गई |
दिनांक 13.03.2026 को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मृतक सनत कुमार कश्यप पिता धनीराम कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी चोर भट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढी थाना उरगा के द्वारा सुसाइड किया गया | वीडियो मे मृतक ने कहा की जिला जांजगीर चाम्पा के बलोदा थाना के पंतोरा चौकी के द्वारा मृतक को फ़ोन कर उसके साथ गाली गलोच कर प्रताड़ित किया जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना कहकर चौकी उरगा क्षेत्र मे आत्महत्या किया. जिसकी सुचना मिलने पर जिला जांजगीर चम्पा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण मे जाँच प्रारभ किया|
जिसमे तथ्य सामने आया की सचिन खरे पिता मुकुंदराम खरे उम्र 30 साल निवासी ग्रेवरा बस्ती कोरबा की सग्गी बहन स्नेहा खरे उम्र 21 साल दिनांक 12.03.26 को कॉलेज जा रही हु कहकर घर से गयी | जो रात्रि तक घर नहीं आने पर सचिन खरे द्वारा पता तलाश करने पर उसे ज्ञात हुआ की धीरेन्द्र पाटले जो सचिन खरे का मामा का लड़का है के साथ जाना ज्ञात हुआ | जिस पर सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप पिता धनीराम उम्र 25 साल चोरभट्टी मुलमला को पुलिस बनकर अपने भाई मामा के लड़के शैलेन्द्र पाटले के फ़ोन नंबर 9669715797 से मृतक सनत कश्यप के फ़ोन नंबर 6267237268 मे कॉल कर मै पंतोरा चौकी से पुलिस वाला बोल रहा हु कहकर गाली गलोच किया |
उसे थाना उपस्थित होने को कहा जिस पर डर से मृतक ने आत्महत्या किया| जिस पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपने जुर्म स्वीकार किया जिससे थाना बलोदा मे अपराध क्रमांक 113 /26 धारा 204 bns का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया. आपको बता आरोपी की बहन स्नेहा खरे के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा जिला कोरबा मे पंजीबद्ध है.
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में कहा है कि उसे घर वालों से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही गालियों और प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसके बाद युवक ने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।