छत्तीसगढ़ : एक व्यापारी ने अपने 2 बच्चो को जहर देकर, खुद लगाई फांसी

JJohar36garh News|अंबिकापुर जिले में बीते रविवार देर रात एक व्यापारी ने अपने दो बच्चो को जहर दे दिया, यही नहीं बच्चो को जहर देने के बाद खुद उसने भी फांसी लगा ली। घटना में 10 साल ले बेटे की मौत हो गई वही एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाँधी नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। गोधनपुर में उसकी हार्डवेयर की दुकान है। घटना वाले दिन पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप बच्चो के साथ अकेले था।

देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो सुदीप को फांसी में लटका हुआ पाया और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जहां सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  Pamgarh : फांसी में लटका हुआ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया था। बेटे की हालत फिलहाल ठीक है। इस पूरी घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस को पत्नी के होश में आने और स्थिति नियंत्रित होने का इंतजार है, जिससे उससे पूछताछ की जा सके।