CG : प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लगाई फांसी, दोनों के रिश्ते से नाराज थे परिजन, पूरे इलाके में फैली सनसनी

महासमुंद जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ीपार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिया नाग (20 वर्ष), निवासी सलीया भिलाईगढ़ और सूरज सेन (28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे बीते 2-3 दिनों से अपने घर से लापता थे।

प्रारंभिक जानकारी में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि दोनों के रिश्तों को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध था। माना जा रहा है कि इसी सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल पर युवक और युवती के शव दुपट्टे और गमछे के सहारे पेड़ से लटके मिले।

भंवरपुर पुलिस को आज सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

See also  दिवंगत सुभाष शर्मा के निवास पहुंचकर सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि