पामगढ़ में कलयुगी पिता पहुंचा जेल, 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर उतारा

जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया|

 

आरोपी रेशम लाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।

See also  महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया

 

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पामगढ़ में पिता ने मासूम बच्चे को नहर में डुबोकर मार डाला, झूठी कहानी रचने की कोशिश नाकाम, माँ ने खोला राज