पामगढ़ में बच्चे की बेदर्दी से हत्या करने वाला कलयुगी पिता पहुंचा जेल, घरेलू विवाद के बाद अपने डेढ वर्षीय मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घरेलू विवाद को लेकर अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्चा को ईटा के टुकडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही किया गया|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 25.03.26 के सुबह करीबन 10:30 बजे आरोपी शिवाजी निषाद पिता विष्णु निषाद उम्र 35 साल निवासी हिर्री केवट मुहल्ला अपने लड़का अनुराग को गोद में लेकर जल्दी – जल्दी एक खंडहर मकान की ओर जाने लगा जिसे देखकर प्रार्थिया सीता बाई निषाद, शिवाजी के पीछे -पीछे गई तो देखी शिवाजी अपने लडका अनुराग को खंडहर मकान में ईट के टुकड़ा से सिर पर बार -बार हत्या करने की नियत से मार रहा था |

घर बैठे लगवाए सोलर सिस्टम, 1 लाख से अधिक की सब्सिडी, साथ में आकर्षक उपहार

जिसे देखकर प्रार्थिया मना कर बीच बचाव की तो आरोपी द्वारा प्नार्थिया के सिर को भी ईंट के टुकड़े से मारा है तब प्रार्थिया अपने नाती अनुराग को शिवाजी के कब्जे से छुडाकर घर लाई घटना की बात को घर वालों को बताकर ईलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में अनुराग की मृत्यु हो जाने से घर वापस लेकर आई शिवाजी द्वारा हत्या करने के नियत से बच्चे के सिर में ईट के टुकड़ा से मारपीट करने से आई चोट के कारण मृत्यु हुई है कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 103(1),115(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

See also  अम्बेडकर अस्पताल में आग: स्वास्थ्य मंत्री ने किया मौके का निरीक्षण, तीन दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

 

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू प्रआर राजेश कोशले आरक्षक राघवेंद्र , भुवनेश्वर पटेल विनोद मनहर लखेश्वर पाटले थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

 

इसे भी पढ़े :- पामगढ़ में 2 साल के मासूम बच्चे को ईट से कुच-कुचकर उतारा मौत के घाट, पिता ने ही दिया घटना को अंजाम

 

 

पामगढ़ : घर बैठे लगवाए सोलर सिस्टम, 1 लाख से अधिक की सब्सिडी, सभी बैंकों से लोन, साथ में आकर्षक उपहार