पामगढ़ में हवाई फायरिंग के बाद लोगों पर तनी बंदूक, मचा हड़कंप, एक युवक गंभीर, मामूली विवाद ने लिया बढ़ा रूप

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह कुछ लोगों ने गाली गलौज करने से मना करने पर एक दुकानदार पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। दुकानदार के भाई ने उन लोगों को रोकने की बहुत कोशिश की, नहीं मानने पर पहले उसने हवाई फायरिंग की फिर भी नहीं रुकने पर उसने उन लोगों पर बंदूक चला दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यास नगर नंदेली की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार व्यास नगर में हिमांशु श्रीवास अपने घर पर किराना स्टोर का संचालन करता है। आज सुबह लगभग 10:00 बजे उसके दुकान पर गांव के ही शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा था। वह आपस में बातचीत करते हुए गाली गलौज कर रहे थे। जिसे दुकान संचालक हिमांशु ने मना किया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तो तुतु -मैंमैं हो गई। जिस पर शैलेंद्र साहू ने हिमांशु को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

See also  CG : जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग में डंडा डालकर ले ली जान, पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार

 

कुछ देर हुए थे कि शैलेंद्र साहू दर्जनभर लोगों के साथ वापस हिमांशु की दुकान के पास पहुंचा। वे लोग पहुंचते ही आक्रामक हो गए वहां लगे सीसी कैमरा तोड़ दिए। फिर वे लोग ईट पत्थर से हिमांशु पर हमला करने लगे। जिसे देखकर हिमांशु का भाई गुलशन श्रीवास अपने लाइसेंसी पिस्तौल लेकर दुकान के ऊपर पहुंचा। जहां उसने लोगों को समझाने की कोशिश की नहीं मानने पर हवाई फायरिंग भी किया। इसके बावजूद वे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। और हिमांशु को पड़कर मारपीट कर रहे थे ।

 

इसके बाद गुलशन ने लोगों पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के जांघ में जा घुसी। पंकज वहीं पर मौके पर गिर पड़ा। जांघ से खून निकलने लगा। जिसे देखकर मारपीट करने आए सभी लोग फरार हो गए। इधर गोली चलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। घायल युवक को तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला और दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, परिजनों में पसरा मातम

 

घटना ने पामगढ़ ब्लॉक ही नहीं पूरे जिले में दहशत मचा दी। तत्काल मौके पर जिला से पुलिस अफसर पहुंचे। साथ में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर रही है। फिलहाल स्थिति अभी शांत है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी गुलशन श्रीवास जो की रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।