बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब के अवतरण दिवस पर छत्तीसगढ़ भीम आर्मी ने कोरबा में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुआ पदाधिकारी शामिल हुए। खचाखच भरे ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश अध्यक्ष ने 6 माह के भीतर 1 लाख समर्पित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जो प्रदेश के हर कमजोर लोगों की आवाज बंद कर उनकी मदद करेगा।
कोरबा जिला के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम हाल में अभिजीत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत प्रदेश भर के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब को याद करते हुए उनके बताए हुए सिद्धांत व रास्तों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया।
इस महासम्मेलन ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक बदलाव में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी एक निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। बड़ी संख्या में मौजूद जनसमुदाय ने नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के सदस्यता अभियान के निर्णय का स्वागत किया।
