जांजगीर जिला के पामगढ़ में लोहे का धारदार तलवार लहराते हुए भयाक्रांत करने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को बरामद कर लिया है |आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबध कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। घटना थाना पामगढ क्षेत्र के ग्राम ससहा मेन रोड की है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28.03.26 को थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम ससहा मेन रोड मे 01 व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है | जिसकी सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी गुरूदेव निषाद निवासी ससहा थाना पामगढ को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को बरामद किया जाकर अपराध 139/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबध कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रधान आरक्षक अशोक यादव आरक्षक राघवेंद्र लहरे, भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।