बिलासपुर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धुंए का भारी गुबार निकला गोदाम के बाहर

बिलासपुर शहर में पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है। शहर के जगमल चौक में आग के बाद लगातार विस्फोट की आवाज गूंज रही है। शहर के बीच में है जगमाल चौक जहां पर पटाखे की गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल की टीम पहुंच गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है। आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली करा लिया है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है। धुंए का भारी गुबार गोदाम के बाहर निकल रहा है।
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तोरवा चौक से जगमल चौक वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस और एसडीएफआर की टीम के सदस्य मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, बच्चों के पॉप पटाखे की पेटी को पटकने से गोदाम में आग लगी है।

See also  छत्तीसगढ़-कांकेर में बाढ़ में फंसी बोलेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष संग अन्य का किया रेस्क्यू