पामगढ़ : बदमाश ने नाबालिग बालिका को घर घुसकर पिटा, गाली-गलौच करने से किया मना, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर के सामने गाली-गलौच करने वाले बदमाश को मना करना एक बच्ची को भारी पड़ गया | उस बदमाश ने बच्ची के घर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 333 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है| घटना पामगढ़ थाना ग्राम भैसो की है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 07 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 8:10 बजे वह अपने घर के सामने अपनी चाची के साथ बातचीत कर रही थी। उसी दौरान आरोपी हरिओम प्रजापति वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। प्रार्थिया के विरोध करने पर आरोपी उसके पीछे- पीछे घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया।

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिओम प्रजापति उम्र 31 वर्ष निवासी भैसो, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सरोज पाटले, आरक्षक विनोद मनहर, मुकेश कमलेश, बेदराम पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का विशेष योगदान रहा।

See also  अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत का आरक्षण प्रक्रिया हुआ सम्पन्न, देखें सूची