सड़क पर नग्न मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट के भारी निशान, रेप होने का शक, जांच में जुटी पुलिस

पुणे के चाकण इलाके में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, बॉडी पर कटे-फटे और चोट के निशान दिख रहे थे. शव की हालत देख आसपास के लोगों ने महिला के साथ रेप होने का शक जताया. लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की रेप कर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जब रिपोर्ट आई तो मामला दूसरा ही निकला. महिला के साथ न तो रेप हुआ था और न ही किसी ने उसके साथ जबरदस्ती या हत्या की थी.

 

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो मामला बिल्कुल साफ हो गया. जिस महिला का शव मिला था उस पर असल में कुत्तों ने हमला किया था. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला पर एक साथ तकरीबन 6 से 7 कुत्तों ने हमला किया था. अचानक हुए इस हमले से महिला को गंभीर चोटें आईं थीं, कुत्तों के झुंड से न बच पाने की वजह से ही उसकी मौत हो गई थी. उसके शरीर पर जो कपड़े थे उन्हें भी कुत्ते नोच ले गए थे.

See also  अपने से आधी उम्र के युवक को दिल दे बैठी 5 बच्चों की माँ, घर से 1 लाख रुपए लेकर फरार, पैसा मिलने के बाद महिला का गला काटकर कर दी हत्या

 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शोभा विजय वाघमारे था. वह मूल रूप से नांदेड की रहने वाली थीं. सोमवार 16 मार्च की रात करीब दो बजे वह उड्डाण पुल के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही थीं. इसी दौरान वहां मौजूद छह आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया. महिला ने पत्थर उठाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों का झुंड लगातार उन पर हमला करता रहा. कुत्तों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और हाथ, पैर, गर्दन और चेहरे पर कई जगह नोच लिया.

 

जानकारी के अनुसार कुत्तों का हमला करीब 15 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सोमवार सुबह जब लोगों ने महिला का शव देखा तो पहले अलग-अलग तरह की बातें सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने इसे रेप समझा तो कुछ ने मर्डर. इसके बाद चाकण उत्तर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज देखने के बाद साफ हुआ कि महिला की मौत आवारा कुत्तों के हमले में हुई है. घटना के बाद चाकण, मेदणकरवाड़ी और आसपास के इलाकों में लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

See also  प्रयागराज महाकुंभ 2025 के स्वच्छता के योद्धाओं का अनोखा सम्मान