CG : होली में हुड़दंग, युवक की चाक़ू मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश का माहौल, इलाके में तनाव

रायपुर में होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है। वहीं जानकारी सामने आई है कि, आरंग पुलिस की टीम हत्या के कथित आरोपी के घर पहुंची और पुलिस के साथ-साथ लोधी समाज के लोग भी कथित आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए हैं। लोधी समाज के लोग आरोपियों को समाज के लोगों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और लोधी समाज के बीच जमकर बहस बाजी हुई है।

See also  रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा