सक्ती : युवक ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, रेलवे फाटक के पास की घटना, युवक की हुई मौत

सक्ती जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। (Sakti Live Suicide News) मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर खड़े होकर छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। (Sakti Live Suicide News) अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत अत्यंत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम टेमर निवासी मुकेश पटेल के रूप में हुई है।

See also  विनेश फोगाट की अयोग्यता और खेल मंत्री के बयान का मुद्दा कांग्रेस सदन में उठाएगी, लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव