Big Breaking : छत्तीसगढ़ में आज फिर कोरोना से 11 की मौत, मरीज की संख्या 1.90 लाख पार

Johar36garh News|प्रदेश में कोरोना मरीज की संख्या 1.90 लाख पार पहुंच गया है। प्रदेश में आज 1700 नये मरीज मिले हैं, वहीं 1564 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए है। 24 घंटे में कोरोना से कुल 11 लोगो की मौत भी हुई है, वही अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21914 पहुंच गया है।

जिलेवार आंकड़ों को देखे तो प्रदेश में आज सर्वाधिक मरीज जांजगीर में सामने आए। यहां आज 218 नये केस आये है, वहीं रायगढ़ 190, राजनांदगांव में 109, रायपुर में 102, बालोद में 101 नये मरीज आये हैं। अन्य जिलों की बात करे तो बालोद में 72, बेमेतरा में 38, गरियाबांद में 33, बिलासपुर 63, कोरबा 62, मुंगेली 36, कोरिया 59, सूरजपुर 38, बलरामपुर 10, जशपुर 33, बस्तर 53, कोंडागांव 77, दंतेवाड़ा 36, सुकमा 31, कांकेर 46, बीजापुर में 24 नए मरीज मिले है। 11 संक्रमित की मौत में सबसे ज्यादा रायपुर और रायगढ़ में 4-4 संक्रमितों की मौत हुई है। राजनांदगांव, कोरबा और दंतेवाड़ा 1-1 मौत हुई है।

See also  रायपुर : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री साय